देशगान
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती...देशभक्ति गीत
उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती
देश है पुकारता पुकारती माँ भारती
रगों में तेरे बह रहा है खून राम श्याम का
जगत गुरु गोविन्द और राजपूत शान का
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी
साथ तेरे भारती
सोये कर धरा को फोड़ आसमा की कालिमा
जगा दे सुप्रभात को फैलादे अपनी लालिमाँ
तेरी शुभ्र कीर्ति विश्व संकटों को तारती
उठा खड़ग बढ़ा कदम कदम बढ़ाए जा
कदम कदम पे दुश्मनों के धड़ से सर उड़ाए जा
उठेगा विश्व हाँथ जोड़ के तेरी आरती
देश है पुकारता पुकारती माँ भारती
हे शत्रु धन धना रहा चहुँ दिशा में देश की
पता बता रही हमें किरण किरण दिनेश की
वो चक्रवर्ती विश्व विजय मातृभूमि निहारती
देश है पुकारता पुकारती मां भारती।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें